नमस्कार दोस्तों! अगर आप अपने दिल की उदासी, किसी की याद या जिंदगी के मुश्किल पलों को शब्दों में व्यक्त करना चाहते हैं, तो “Sad Shayari in Hindi” (सैड शायरी हिंदी में) आपके लिए परफेक्ट है।
यहाँ आपको मिलेंगी Heart Touching Sad Shayari, Sad Love Shayari in Hindi, Dard Bhari Shayari, Bewafa Shayari, और 2 Line Sad Shayari — जिन्हें आप WhatsApp Status, Instagram या Facebook पर शेयर कर सकते हैं।
हर शायरी अकेलेपन, टूटे हुए भरोसे, अधूरी मोहब्बत और दिल में छिपे एहसासों को अपने अंदाज़ में बयां करती है। इन Sad Shayari in Hindi के जरिए उन भावनाओं को व्यक्त करें जिन्हें कह पाना कभी-कभी आसान नहीं होता। 💔🥀
Sad Shayari क्या होती है?
Sad Shayari ऐसी शायरी होती है जिसमें उदासी, अकेलापन, किसी की याद, टूटे हुए भरोसे और जिंदगी के कठिन अनुभवों को शब्दों में व्यक्त किया जाता है। कई बार इंसान के मन में बहुत कुछ चल रहा होता है, लेकिन उसे किसी के सामने कह पाना आसान नहीं होता। ऐसे में शायरी उन भावनाओं को व्यक्त करने का एक तरीका बन सकती है जिन्हें हम अक्सर अपने तक ही सीमित रखते हैं।
हर उदासी की वजह एक जैसी नहीं होती। किसी को पुराने रिश्ते की याद सताती है, किसी को अपनों से मिली निराशा महसूस होती है, तो कोई जिंदगी के बदलते हालात से परेशान होता है। Sad Shayari में इन अलग-अलग एहसासों को अपनी भाषा और अपने अंदाज़ में बयां किया जाता है।
लोग Sad Shayari कब पढ़ते और शेयर करते हैं?
कई लोग तब Sad Shayari पढ़ना पसंद करते हैं जब वे अपने मन की भावनाओं से मेल खाने वाले शब्द ढूँढ रहे होते हैं। कुछ लोग इसे WhatsApp Status पर लगाते हैं, तो कुछ Instagram पर किसी तस्वीर के साथ साझा करते हैं। सही शब्द कभी-कभी अपनी बात समझाने या अपने एहसासों को पहचानने में मदद कर सकते हैं।
अपनी भावना के अनुसार Sad Shayari चुनें:
- Sad Love Shayari: प्यार में दूरी, जुदाई या अधूरे रिश्तों के एहसास के लिए।
- Dard Bhari Shayari: दिल में छिपे दर्द और मुश्किल अनुभवों को व्यक्त करने के लिए।
- Bewafa Shayari: रिश्ते में टूटे भरोसे या निराशा को शब्द देने के लिए।
- Alone Shayari: अकेलेपन और खामोशी के एहसास को व्यक्त करने के लिए।
- 2 Line Sad Shayari: कम शब्दों में गहरी भावना या उदासी बयां करने के लिए।
हर Sad Shayari का मतलब सिर्फ दुखी होना नहीं है। कभी-कभी कोई पंक्ति पुराने अनुभवों की याद दिलाती है, तो कभी अपने मन की बात कहने का मौका देती है। नीचे दिए गए कलेक्शन में अपनी भावना से मेल खाने वाली शायरी चुनें और उसे अपने अंदाज़ में शेयर करें।
Sad Shayari in Hindi

तुमने तो सिर्फ सुना है,
हमपर तो बीती है,
ये जो मोहब्बत है ना,
सच में खून पीती है.!

ना जवाब दे ना सवाल कर,
मुझे छोड़ दे मेरे हाल पर,
तुझे क्या मिलेगा तू ही बता मुझे,
उलझन में डालकर…!

खामोशियां कभी बेवजह नही होती,
कुछ दर्द आवाज छीन लिया करते हैं।

कहने को तो आंसू अपने होते हैं,
पर देता कोई और ही है।

मिट जाते हैं औरों को मिटाने वाले,
लाश कहाँ रोती है, रोते हैं जलाने वाले।

खो देते हैं फिर खोजा करते हैं,,
यही खेल हम जिंदगी भर खेला करते हैं।

दुनिया में मोहब्बत करने वालों की
तकदीर बदलती रहती है,
शीशा तो वही रहता है,
बस तस्वीर बदलती रहती है।

बदल जाते हैं वो लोग वक्त की तरह,
जिन्हें हद से ज्यादा वक्त दिया जाए।

दिल का दर्द आँखों से बयान होता है,
ज़रूरी नही के हर ज़ख्म का निशान होता है।

लोग शोर से जाग जाते हैं,
साहब हमें एक इंसान की खामोशी
सोने नही देती।
सैड शायरी हिंदी में

निगाहों से भी चोट लगती है जनाब,
जब कोई देख कर भी अनदेखा कर देता है।

जान कहने से कोई जान नही होता,
कोई कह भी ले तो नुकसान नही होता,
ये तो मैं हु जिसे छोड़ दिया,
छोड़ दिया वरना यह फैसला आसान नही होता.!

तेरी मोहब्बत में खुद को खो दिया,
हर खुशी से दूर, बस तेरी यादों में रो दिया।

ज़िंदगी का सफ़र अजीब हो गया,
हर कोई यहाँ करीब हो गया।
जो कभी मेरे दिल की धड़कन था,
आज वही अजनबी हो गया।

चेहरे पर हँसी और दिल में गम,
कुछ इस तरह से जी रहे हैं हम।

कुछ पल की हंसी देकर
जिंदगी रुलाती क्यू है…
जो किस्मत में नही होते
उनसे किस्मत मिलाती क्यू है..!

सनम बेवफा है,
ये वक्त बेवफा है,
हम शिकवा करें भी तो किस्से,
कमबख्त ज़िन्दगी भी तो वेबफा है.!

मुस्कुराके दूर हुए वो दिल ने मेरे
रो दिया ऐसा महसूस हुआ जैसे
की अपने जिस्म से मैंने जान खो
दिया!

दुनिया का दस्तूर है,
ये जिसे टूट कर चाहोगे ।
वही तोड़ कर जाएगा ।

शिकायत नहीं ज़िंदगी से
की तेरे साथ नहीं,
बस तू। खुश रहना यार,
अपनी तो कोई बात नहीं ..!!
Heart Touching Sad Shayari
इश्क़ खुदकुशी का धंधा है,
“अपनी ही लाश अपना ही कंधा है”
मैंने तेरे बाद किसी के साथ,
जुड़कर नही देखा,
मैने तेरी राह तो देखी पर,
तूने मुड़कर नही देखा.!
जख्म तो आज भी ताज़ा हैं,
पर वो निशान चला गया,
मोहब्बत तो आज भी बेपनाह है,
पर वो इंसान चला गया.!
इश्क़ के सपनो का,
वो हर मीठा लम्हा गुजर गया,
तेरा प्यार “झूठा” था,
वादे करके “मुकर” गया…
शिकवा करूं भी तो करूं किस से,
दर्द भी मेरा, और दर्द देने वाला भी मेरा।
गम मिला तो रो ना सके,
खुशी मिली तो मुस्कुरा ना सके,
मेरी जिंदगी भी क्या जिंदगी है,
जिसे चाहा उसे पा ना सके।
कुछ बदल जाते हैं,
कुछ मजबूर हो जाते हैं,
बस यूं लोग एक दूसरे से दूर हो जाते हैं।
ज़ख़्म ही देना था तो पूरा जिस्म
तेरे हवाले था मगर कमबख़्त तूने तो,
हर वार दिल पर ही किया ..!!
दर्द भी वही देते है जिन्हें
हक़ दिया जाता है, वरना गैर तो
धक्का लगने पर भी माफ़ी माँग
लेते हैं ..!!
उसको भी हम से मोहब्बत
हो ज़रूरी तो नहीं…
इश्क ही इश्क की कीमत हो
ज़रूरी तो नहीं..!
ना जिंदगी मिली न वफ़ा मिली,
क्यों हर खुशी हम से खफा मिली,
झूठी मुस्कान लिए दर्द छुपाते रहे,
सच्चे प्यार की हमें क्या सजा मिली.!
Top 10 Sad Shayari
तेरे बदलने का दुख नहीं है मुझको,
मैं तो अपने यकीन पर शर्मिंदा हूं..!
बेपनाह मोहब्बत का आख़िरी
पड़ाव इक लंबी सी ख़ामोशी.!
तु जीत कर रो पड़ेगा
हम तुझसे ऐसे हारेंगे।
कुछ तारीखें,
ज़ख्म ताजा कर देती हैं !
थोड़ा और समझदार होने के लिए,
थोड़ा और अकेला होना पड़ता है.!
जिसने हालात पी लिये हो,
वो फिर जहर से नही डरता.!
किसी पर मरने से शुरू होती है मोहब्ब्त,
इश्क़ जिंदा लोगों के बस की बात नहीं.!
हम कहाँ किसी के लिए खास हैं,
ये तो हमारे दिल का अंधविश्वास हैं.!
जो सोचा सब वैसा ही होने लगे तो,
जिंदगी और ख्वाब में फर्क क्या रह जाएगा.!
चल रही थी ज़िंदगी बड़ी पुरसुकून सी,
और फिर न जाने ये इश्क़ कहाँ से आ गया.!
हद से ज़यादा की गई मोहब्बत,
अपनी हद में ले आती है.!
Sad Shayari for Boys
किसी ने उजाड़ ली जिंदगी,
उसे पाने की ख्वाहिश में,
किसी गैर पर वो शख्स ऐसे,
ही नीलाम हो गया.!
दर्द को मुस्कुराकर
सहना क्या सीख लिया,
सबने समझ लिया कि मुझे
तकलीफ नही होती।
सौ दर्द छिपे हैं सीने में,
मगर अलग ही मजा है,
हँस के जीने में..!!
उसने दर्द इतना दिया कि सहा ना गया,
उसकी आदत सी थी इसलिए रहा न गया,
आज भी रोती हूं उसे दूर देख के,
लेकिन दर्द देने वाले से यह कहा ना गया.!
साथ मांगा मिला नही,
खुशी मांगी मिली नही,
प्यार मांगा किस्मत में था नही,
और दर्द बिन मांगे ही मिल गया।
जाने वालों को क्या पता,
यादों का बोझ कितना भारी होता है.!!
पलकों में आंसू और,
दिल में दर्द सोया है।
हंसने वालों को क्या पता?
रोने वाला किस कदर रोया है।
Sad Shayari Boys
शाम की उदासी में यादों का मेला है,
भीड़ तो बहोत है पर मन अकेला है।
दर्द दे गए सितम भी दे गए,
ज़ख्म के साथ वो मरहम भी दे गए,
दो लफ्जों से कर गए अपना मन हल्का,
और हमें कभी ना रोने की कसम दे गए।
जो नजर से गुजर जाया करते हैं,
वो सितारे अक्सर टूट जाया करते हैं,
कुछ लोग दर्द को बयां नही होने देते,
बस चुपचाप बिखर जाया करते हैं।
कभी कभी मोहब्बत में वादे टूट जाते हैं,
इश्क़ के कच्चे धागे टूट जाते हैं,
झूठ बोलता होगा कभी चाँद भी,
इसलिए तो रूठकर तारे टूट जाते हैं।
एक अदा से शुरू,
एक अंदाज़ पर खत्म होती है,
नज़र से शुरू हुई मोहब्बत,
नज़र अंदाज पर खत्म होती है।
न जाहिर हुई तुमसे,
न बयां हुई हमसे,
बस सुलझी हुई मोहब्बत,
आँखों में ही उलझी रही।
दिल चाहे कितना भी तकलीफ में हो,
तकलीफ़ देने वाला दिल में ही रहता है।
ना मेरे यार अपने थे,
ना मेरा प्यार अपना था,
काश ये दिल भी मान ले,
ये सब एक सपना था।
थोड़ा सा दर्द बांटने के लिए आया था कोई,
रुकसत हुआ तो अपना गम भी मुझे दे गया।
मैंने तेरे बाद किसी के साथ
जुड़ कर नही देखा,
मैंने तेरी राह तो देखी,
पर तूने मुड़ कर ही नही देखा।
Sad Shayari for Girls >
Conclusion:
इन Sad Shayari in Hindi के जरिए उन भावनाओं को व्यक्त करें जिन्हें कह पाना कभी-कभी आसान नहीं होता। 💔🥀