Zindagi Shayari In Hindi | 499+ जिंदगी शायरी हिंदी में
Life Shayari: ज़िंदगी एक खूबसूरत सफ़र है। इसमें कभी खुशियाँ होती हैं, तो कभी मुश्किलें। लेकिन यही उतार-चढ़ाव हमें मज़बूत बनाते हैं। ज़िंदगी सिखाती है कि हर दिन नया मौका है, कुछ अच्छा करने का, कुछ नया सीखने का।
कभी-कभी जब दिल उदास होता है, तो कुछ Life Shayari दिल को सुकून देती हैं। शायरी हमें अपने एहसासों को शब्दों में बयां करने का तरीका देती है। तो आइए पढ़ते हैं कुछ प्यारी और सच्ची बातें ज़िंदगी पर।
Zindagi Shayari In Hindi

जीत किसके लिए, हार किसके लिए,
जिन्दगी भर यह तकरार किसके लिए,
जो भी आया है वो जाऐगा एक दिन,
फिर ये अहंकार किसके लिए।..

फर्क होता है खुदा और फ़क़ीर में,
फर्क होता है किस्मत और लकीर में,
अगर कुछ चाहो और न मिले तो समझ लेना,
कि कुछ और अच्छा लिखा है तक़दीर में।

लम्हों की खुली किताब हैं ज़िन्दगी,
ख्यालों और सांसों का हिसाब हैं ज़िन्दगी,
कुछ ज़रूरतें पूरी, कुछ ख्वाहिशें अधूरी,
इन्ही सवालों के जवाब हैं ज़िन्दगी ।

यह ज़िन्दगी बस सिर्फ पल दो पल है,
जिसमें न तो आज और न ही कल है,
जी लो इस ज़िंदगी का हर पल इस तरह,
जैसे बस यही ज़िन्दगी का सबसे हसीं पल है।

छोटी सी है ज़िन्दगी हँस के जियो,
भुला के सारे ग़म दिल से जियो,
उदासी में क्या रखा है मुस्कुरा के जियो,
अपने लिए न सही अपनों के लिए जियो।

अपने चेहरे की हँसी से हर ग़म को छुपाओ,
बहुत कुछ बोलो पर कुछ न बताओ,
कभी खुद न रूठो पर हर किसी को मनाओ,
यही राज़ है ज़िंदगी का बस जीते चले जाओ।

थोड़ी मस्ती थोड़ा सा ईमान बचा पाया हूँ,
ये क्या कम है मैं अपनी पहचान बचा पाया हूँ,
कुछ उम्मीदें, कुछ सपने, कुछ महकती यादें,
जीने का मैं इतना ही सामान बचा पाया हूँ।

जिंदगी है नादान इसीलिए चुप हूँ,
दर्द ही दर्द है सुबह शाम इसलिए चुप हूँ,
कह दूँ जमाने से दास्तान अपनी,
उसमें आएगा तेरा नाम इसलिये चुप हूँ..

ज़िन्दगी हसीं है इस से प्यार करो,
अभी है रात तो सुबह का इंतज़ार करो,
वो पल भी आएगा जिसकी ख्वाहिश है आपको,
रब पर रखो भरोसा वक़्त पर एतबार करो।

ज़िंदगी जब भी आपको रुलाने लगे,
आप इतना मुस्कुराओ कि दर्द भी शर्माने लगे,
निकले न आँसू आँखों से आपके कभी,
किस्मत भी मज़बूर होकर आपको हँसाने लगे।
Life Shayari in Hindi

ज़िंदगी ने सवाल बदल डाले,
वक्त ने हालात बदल डाले,
हम तो आज भी वही हैं जो कल थे,
बस लोगों ने अपने जज़्बात बदल डाले!

कुछ गम, कुछ ठोकरें,
कुछ चीखें उधार देती है.
कभी कभी जिंदगी,
मौत आने से पहले ही मर देती है..!

क्या गजब मोड़ पर खड़ी है
“मोहब्बत मेरी”
आगे मंजिल ही नहीं,
पर “सफर लाजवाब है”

मुस्कुराने की वजह न ढूंढो,
वरना जिंदगी यूं ही कट जायेगी,
कभी बेवजह भी मुस्कुराकर देखो,
आप के साथ-साथ जिंदगी भी मुस्कुराएगी।

इश्क में हर लम्हा खुशी का एहसास बन जाता है,
दीदार-ए-यार भी खुदा का दीदार बन जाता है,
जब होता है नशा मोहब्बत का
तो अक्सर आइना भी ख्वाब बन जाता है।

दरिया हो या पहाड़ हो,
टकराना चाहिए…
जिंदगी मिली है तो,
इसे जीने का हुनर आना चाहिए।

मसलें बहुत हैं जिंदगी में
फिर भी मुस्कुरा लेता हैं,
वक्त है गुजर जाएगा
यही खुद को समझा लेता हूं।

पसंद-नापसंद का मुद्दा ही नहीं है,
अब मसला मन का है और मन ही नहीं है..!!

कहने वालों का कुछ नहीं जाता,
सहने वाले कमाल करते हैं,
कौन ढूंढें जवाब दर्दों के,
लोग तो बस सवाल करते हैं.
लाइफ शायरी हिंदी में
उम्र होती जाती हैं. हर दिन पुरानी…
लेकिन तजुर्बा. रोज नया होता हैं…!!
झूठे शान के परिंदे ही ज्यादा,
फड़फड़ाते हैं बाज की उड़ान में,
कभी आवाज नही होती.!
मिट्टी से बने हैं मिट्टी……
में मिल जाएंगे ! रोते हुए आए थे…
रुलाते हुए जायेंगे….!!
मिलता है जो कुछ हम बांट लेते हैं,
कुछ यूं हम ज़िन्दगी काठ लेते हैं।
पछतावे से अच्छा है,
कोशिश करके फैल हो जाना”!
कुछ भी असंभव नहीं, जो सोच सकते है,
वो कर सकते है, और वो भी सोच सकते है,
जो आज तक नहीं किया!
बुरी आदतें अगर वक़्त पे ना बदलीं जायें,
तो वो आदतें आपका वक़्त बदल देती हैं.!
हकीकत से… ख़्वाब तक,
वहम से… गुमान तक,
तलब से… नसीब तक,
ये सारे मामले खुदा के हैं….!!!
जिंदगी,
किसी ना किसी मुकाम पर,
हर किसी के लिये जालिम होती हैं…!!
जीने का हौसला कभी मरने की आरजू,
ऐ जिन्दगी…. दिन यू ही धूप छाँव में निकल रहे हैं…!!
Deep Shayari on Life
तजुर्बा,
एक ये भी हैं इस जिन्दगी का,
कि मजा तरसने में ही हैं…!!
अजीब तरह से गुजर गयी मेरी भी जिंदगी,
सोचा कुछ, किया कुछ, हुआ कुछ, मिला कुछ।
आज फिर वक़्त निकला था,
मेरे ख्वाहिश पूरे करने की,
फिर अचानक ज़िम्मेदारी आड़े
आ गयी.!
सकर जौना ही दस्तूर है जिंदगी का,
एक यही किस्सा मशहूर है जिंदगी का.!
छोटी सी जिंदगी है अरमान बहुत है,
हमदर्द नहीं कोई इंसान बहुत है,
दिल का दर्द सुनाए तो किसको,
जो दिल के करीब है, वो अनजान बहुत है.!
ये ना पूछो,
कि ये जिंदगी ख़ुशी कब देती है?
क्योंकि ये शिकायत उसे भी है,
जिसे ये जिंदगी सब देती है.!
जिंदगी में जीत और हार
हमारी सोच बनाती है,
जो मान लेता है, वह हार जाता है,
जब ठान लेता है,
वह जीत जाता है.!
बेमतलब की जिन्दगी का सिलसिला ख़त्म,
अब जिस तरह की दुनिया उस तरह के हम ।
उदासियों की वजह तो बहुत
है इस दुनिया में,
पर बेवजह मुस्कुराने की
बात ही कुछ और है!
बेवजह खुश रहिए,
वजह बहुत महंगी है!
2 Line Shayari on Life in Hindi
अजीब तरह से गुजर गयी
मेरी भी जिंदगी,
सोचा कुछ, किया कुछ,
हुआ कुछ, मिला कुछ!
हम ज़िन्दगी में सोचते बहुत है,
पर महसूस बहुत कम करते हैं!
इस दुनिया में अकेला रहना ही बेहतर है,
लोग अपना बना कर फिर तकलीफ देते है!
जो चाहा वो मिल जाना सफलता है,
जो मिला उसको चाहना प्रसन्नता है!
रोज़ रोज़ गिरकर भी मुक़म्मल खड़ा हूँ,
ऐ मुश्किलों देखो मैं तुमसे कितना बड़ा हूँ!
शेरो शायरी कोई खेल नहीं जनाब,
जल जाती है जवनियाँ लफ्जो की आग में!
ज़िन्दगी को समझना हो तो पीछे देखो,
अगर जीना हो तो आगे देखो!
हिज्र की पहली फजर का हाल मत
पूछिए साहब,
मैं खुदा के सामने और दिल मेरे
सामने रोता है!
जिंदगी हर रोज नए सितम दिखाती है,
यही इंसान को सही मायने में जीना सिखाती है!
हर मुश्किल का हल होता है,
बस धैर्य रखो और कोशिश करते रहो!
क्या हुआ करता था मैं और क्या अब हो गया हूँ,
बच्चा भी हूँ में कही में या पूरा ही खो गया हूँ!
कभी मत सोचो कि तुम अकेले हो,
तुम्हारे साथ हमेशा कोई न कोई है!
Best Life Shayari
“अगर आप किसी चीज़ को दिल से चाहें, तो पूरी
कायनात उसे आपसे मिलाने में लग जाती है।”
कल न हम होंगे न कोई गिला होगा,
सिर्फ़ सिमटी हुई यीदों का सिलसिला होगा,
जो लम्हे हैं चलो हँस कर बिता लें,
जाने जिंदगी का कल क्या फैसला होगा.!
जिंदगी के उस मोड़ पर खड़े हैं,
जहाँ यह समझ नहीं आ रहा है,
हम जिंदगी के मजे ले रहे हैं,
या जिंदगी हमारे मजे ले रही है.!
हर किसी को जिंदगी दो तरीके से जीना चाहिये,
पहला जो हासिल है उसे पसन्द करना सीख लो,
और दूसरा पसन्द है उसे हासिल करना सीख लो.!
बड़े ही अजीब हैं ये ज़िन्दगी के रास्ते,
अनजाने मोड़ पर कुछ लोग अपने बन जाते हैं,
मिलने की खुशी दें या न दें,
मगर बिछड़ने का गम ज़रूर दे जाते हैं.!
में तबा हूँ तेरे प्यार में तुझे दूसरों का ख्याल है,
कुछ मेरे मसले पर गौर कर मेरी ज़िन्दगी का सवाल है.!
इस दुनिया में खुद की मर्जी से भी जीने के लिए,
पता नहीं कितनों को अर्जी देनी पड़ती है.!
वो लोग कभी किसी के नहीं होते जो दोस्त,
और रिश्तों को कपड़ों की तरह बदलते हैं.!
ज़िन्दगी में क्यों भरोसा करते हो गैरो पर,
जब चलना ही है अपने पैरो पर.!
मुस्कुराने की वजह न ढूंढो,
वरना जिंदगी यूं ही कट जायेगी,
कभी बेवजह भी मुस्कुराकर देखो,
आप के साथ-साथ जिंदगी भी मुस्कुराएगी.!