Dosti Shayari
Dosti Shayari: दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो दिल से बनता है। ये रिश्ता खून से नहीं, बल्कि भरोसे, प्यार और समझ से जुड़ता है। सच्चे दोस्त वही होते हैं जो हर खुशी और दुख में साथ खड़े रहते हैं।
दोस्त हमारी ज़िंदगी का वो हिस्सा हैं जो हर दिन को खास बना देते हैं। जब हम अपने दोस्तों के साथ होते हैं, तो हर पल हंसी और यादों से भर जाता है।
अगर आप भी अपनी दोस्ती को और खास बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लाए हैं Dosti Shayari in Hindi – दिल छू जाने वाली, मुस्कुराहट भरी और सच्ची दोस्ती को समर्पित। 💖
Dosti Shayari

तेरी दोस्ती ने बहुत कुछ सिखा दिया,
मेरी खामोश दुनिया को जीना सिखा दिया,
कर्जदार हूं मैं उस खुदा का जिसने,
मुझे तेरे जैसे दोस्त से मिला दिया।

मांगी थी मौत तो ज़िन्दगी मिल गई,
अंधेरे में भी मुझे रौशनी मिल गई,
पूछा खुदा से नसीब में क्या है मेरे,
तो सबसे हसीन तोहफा आपकी दोस्ती मिल गई।

मै दोस्ती का फर्ज निभाना चाहता हूं,
रिश्ते की गहराई आजमाना चाहता हूं,
जो बारिश की बूंदों में मेरे आंसू पहचान ले,
एक दोस्त ऐसा बनाना चाहता हूं।।

बहुत कुछ खोया बहुत कुछ पाया,
कसम से जिंदगी ने बहुत हसाया बहुत ही रुलाया,
पर शिकवा नहीं जिंदगी से हमें कोई,
क्योंकि इसी ने कुछ हसीन दोस्तों से भी मिलाया।

अंधेरे का एहसास शाम से होता है,
नशे का एहसास जाम से होता है,
यूं तो बहुत दोस्त हैं दुनिया में,
पर दोस्ती का एहसास आपके नाम से होता है।

आसमान से तोड़कर एक सितारा दिया है,
मेरी तन्हाई को एक सहारा दिया है,
मेरी किस्मत भी मुझ पर नाज़ करती होगी,
क्योंकि ऊपरवाले ने दोस्त ही इतना प्यारा दिया है।

जिंदगी गुज़र जाए पर दोस्ती कम ना हो,
याद हमें रखना चाहे पास हम ना हों,
कयामत तक चलता रहे ये प्यारा सा सफर,
दुआ करें की कभी ये रिश्ता खत्म ना हो।

दोस्ती से बड़ी कोई चाहत नही है,
दोस्ती से बड़ी कोई इबादत नही है,
जीवन में एक सच्चा दोस्त मिल जाए,
फिर हमें जिंदगी से कोई शिकायत नही है।

असली हीरे की चमक नही जाती,
अच्छी यादों की कसक नही जाती,
कुछ दोस्त होते हैं इतने खास की,
दूर होने पर भी उनकी महक नही जाती।

मुझ पर दोस्तों का प्यार,
यूँ ही उधार रहने दो,
बड़ा हसीन है ये कर्ज़,
मुझे कर्जदार रहने दो।
Dosti Shayari In Hindi

जरूरी नही की लडक़ी का प्यार
गर्लफ्रेंड वाला ही हो,
कुछ लड़कियों की दोस्ती भी,
प्यार से कम नहीं होती..!

लकीरें तो हमारी भी
बहुत खास है…
तभी तो तुम जैसा दोस्त
हमारे पास है।

दोस्तों को भूलने वालों में से हम नही,
साथ छोड़ने वालों में से हम नही,
ये दोस्ती तो हम उम्र भर निभायेंगे,
क्योंकि वादा तोड़ने वालों में से हम नही।

हमारे हर अच्छे बुरे वक्त में साथ खड़े होते हैं,
गम में हमें हंसाने की जिद पर अड़े होते हैं,
दोस्त वफादार हो तो अलग ही किस्सा होता है,
सच्चा दोस्त हमारी जिंदगी का एक हिस्सा होता है।

जो भी हूं आपकी दोस्ती की
बदौलत हूं,
वरना दोस्तों बिन मैं
क्या दौलत हूं।

एक दो नही, सब जलते है…
जब मेरे साथ मेरे यार चलते है.

दोस्त से बिछड़ कर यह
एहसास हुआ है,
बेशक कमीने थे लेकिन
रौनक उन्ही से थी।

तू मुझे भूल जायेगा,
तब भी मैं तुझे याद करूंगा,
दोस्त हूं मैं तेरा खुद से पहले,
तेरे लिए दुआ करूंगा।

2 अक्षर की मौत और
3 अक्षर के जीवन में,
ढाई अक्षर का दोस्त हमेशा
बाजी मार जाता है..!

कितनी छोटी सी दुनिया है मेरी,
एक मै हूँ और एक दोस्ती तेरी….!!
Best Dosti Shayari 2026
दोस्ती के फूल हर मौसम में खिलते हैं,
दोस्ती के बादल हर मौसम में बरसते हैं,
हम Miss You कहें या ना कहें ये सच है,
कि हम रोज आप सब को दिल से याद करते हैं।
ना जाने सालों बाद कैसा समां होगा,
हम सब दोस्तों में से कौन कहां होगा,
फिर अगर मिलना होगा तो मिलेंगे ख्वाबों में,
जैसे सूखे गुलाब मिलते हैं किताबों में।
रंग न देख रूप न देख न देख
मज़हब की दीवार
दोस्ती के फूल वहीं खिलते हैं,
जहां मिलता है यारों का प्यार।
मिलना बिछड़ना सब किस्मत का खेल है,
कभी नफरत तो कभी मेल है,
बिक जाते हैं हर रिश्ते दुनिया में,
सिर्फ दोस्ती ही यहां Not For Sale है।
कहते हैं दिल की बात हर किसी को
बताई नही जाती,
पर दोस्त तो आईने होते हैं
और आईने से कोई बात छुपाई नही जाती!
किस्मत वालों को ही मिलती है,
दोस्तों के दिलों में पनाह,
यूं ही हर शख्स जन्नत का
हकदार नही होता !!
कहीं अंधेरा तो कहीं शाम होगी,
मेरी हर खुशी तेरे नाम होगी,
कुछ मांग कर तो देख मेरे दोस्त,
होंठों पर हंसी हथेली पर जान होगी।
चाय में शक्कर नही तो पीने में क्या मजा,
और जिंदगी में दोस्त नही तो जीने में क्या मज़ा ।।
हर जिंदगी को एक किनारा चाहिए,
हर शख्स को एक सहारा चाहिए,
जिंदगी कट सके हंसते हंसते,
इसलिए दोस्त तुम सा एक प्यारा चाहिए।
हम उस रब से गुजारिश करते हैं,
तेरी दोस्ती की ख्वाहिश करते हैं,
हर जन्म में तेरे जैसा ही दोस्त मिले,
तू मिले तो सही, वरना जिंदगी ही न मिले।
Dosti Shayari Attitude
दोस्त वो होते हैं जो हर खुशी में साथ देते हैं,
ग़म की घड़ी में हमसे पहले आंसू बहाते हैं।
दिल मे तुम्हारे अपनी कमी छोड़ जाएगे,
आँखों मे इंतेज़ार की लकीर छोड़ जाएंगे,
याद रखना ढूंढ़ते रहोगे हमे,
दोस्ती की ऐसी कहानी छोड़ जाएँगे.
तूने क्या सोचा डर जाऊँगा,
बेटा हूँ तेरे घर तक आऊँगा…!!
ना तुम दूर जाना ना हम दूर जाएंगे,
अपने-अपने हिस्से की दोस्ती हम निभाएंगे।
बेशक दोस्त से फासला हो जाए,
मगर उसकी दोस्ती से फासला कभी मत करना।
सफर है दोस्ती का,
जिसका कभी अंत नही होता,
दोस्ती है हमारी सबसे प्यारी,
जो कभी खत्म नहीं होता.!
जब दोस्ती सच्ची और मजबूत होती है,
तो उसे जताने की ज़रूरत नही होती है,
चाहे दोस्त कितनामी दूर चला जाये,
उसे पास लाने की ज़रूरत नही होती है.
हमारी दोस्ती एक दूजे से ही पूरी है,
वरना रास्ते के बिना तो मंज़िल अधूरी है।
खींच कर उतार देते है उम्र की चादर,
कम्बख्त ये दोस्त कभी बढ़ा सही होने देते।
मैंने तो सिर्फ थोडा सा वक्त माँगा था,
उन्होंने ने तो पूरी ज़िन्दगी दे दी.!
दोस्ती शायरी हिंदी में
मेरे पास बैठो मेरे करीब ही रहो,
पैसा मैं ढूंगा तुम्हे तुम गरीब ही रहो !!
चाहे भाड़ में जाए ये दुनयिाँ सारी,
मगर कभी न टूटे ये दोस्ती हमारी !!
बेशक मुझे कुछ भी हो जाये,
बस मेरे यार को खरोच भी न आये.!
दोस्ती की गहराई में है प्यार की मठिास,
ये रश्तिा बना रहे, हर दर्द की दवा की तरह.!
मैं कैसे छोड़ दूँ तुझे ऐ दोस्त,
जब कोई नहीं था, तब तू ही तो था !!
दोस्ती दर्द नहीं खुशियों की सौगात है,
किसी अपने का जिंदगी भर का साथ है,
ये दिलो का वो खूबसूरत एहसास है,
जिसके दम से रोशन ये सारी कायनात है।
अपनी दोस्ती का बस इतना सा असूल है,
जब तू कबूल है, तो तेरा सब कुछ कबूल है..!!!
मैंने तो सिर्फ थोडा सा वक्त माँगा था,
पर उन्होंने ने तो पूरी ज़िन्दगी ही दे दी !
कतिनी कमाल की होती है ना दोस्ती,
वजन होती है लेकनि बोझ नहीं होती!
दावे मोहब्बत के मुझे नहीं आते यारो !!
एक जान है जबदल चाहे माँग लेना !!
Dosti Shayari 2 Line
लोग गुनाह करके सज़ा से डरते हैं,
ज़हर पी के दवा से डरते हैं,
दुश्मनों के सितम का खौफ नहीं हमें,
हम दोस्तों की बेवफाई से डरते हैं।
लोग कहते हैं की इतनी दोस्ती ना करो,
के दोस्ती दिल पर सवार हो जाये,
हम कहते हैं की दोस्ती ऐसी करो की,
दुश्मनों को भी तुमसे प्यार हो जाये।
दोस्ती का फ़र्ज़ इस तरह
निभाया जाए,
अगर राम रहे भूखा तो रहीम
से भी खाया ना जाए।
दोस्तों के नाम का खत जेब में,
रख कर क्या चला,
करीब से गुजरने वाले पूछते हैं,
इत्र का नाम क्या है।
एक जैसे दोस्त सारे नहीं होते,
कुछ हमारे होकर भी हमारे नहीं होते ,
आपसे दोस्ती करने के बाद महसूस हुआ,
कौन कहता है तारे जमीन पर नहीं होते।
दोस्ती एक नाम है सुख-दुःख की कहानी का,
दोस्ती एक राज है सदा मुस्कुराने का,
दोस्ती कोई पल भर की जान पहचान नहीं है,
दोस्ती एक वादा है हर दम साथ निभाने का।
ज़िन्दगी कभी धूप तो कभी छांव है,
हमारे होठों पर बस आपका ही नाम है,
मेरे दोस्त हमसे कुछ मांग कर तो देखो,
मेरे हाथों पर मेरी जान है।
रोएगी ये आँखें मुस्कुराने के बाद,
आयेगी ये रात दिन ढल जाने के बाद,
कभी मुझसे दोस्त तुम रूठना नहीं,
ये जिंदगी ना रहेगी तेरे रूठ जाने के बाद।
दोस्ती का फ़र्ज़ यूँ ही निभाते रहेंगे,
वक्त बेवक्त आपको सताते रहेंगे,
दुआ करो के उम्र लंबी हो हमारी,
वरना याद बन के आपको सताते रहेंगे।
आपकी हमारी दोस्ती सुरों का साज है,
आप जैसे दोस्त पर हमें नाज़ है,
अब चाहे कुछ भी हो जाये जिंदगी में,
दोस्ती वैसे ही रहेगी जैसे आज है।