Breakup Shayari
Breakup Shayari: दुनिया में हर किसी को कभी न कभी प्यार होता जरूर है, लेकिन यह भी सच है की काफी लोगों का रिश्ता ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाता और कुछ समय बाद ही ब्रेकअप भी हो जाता है। ऐसे में जिसे जितना अधिक प्रेम होता है breakup के बाद उसे तकलीफ भी उतनी ही अधिक होती है, पर वह किसी से कह भी नहीं पाता।🥹 दोस्तों हम आपका दर्द कम तो नहीं कर सकते पर आपके लिए हम लेकर आये हैं हिंदी में ब्रेकअप शायरी का एक शानदार संग्रह जिसे पढ़ने के बाद आपको काफी सुकून मिलेगा और इन ब्रेकअप शायरी की मदद से आप अपना दर्द दूसरों को भी दिखा पाएंगे।
Breakup Shayari

मोहब्बत की आजतक बस दो ही
बातें अधूरी रही,
इक मै तुझे बता नही पाया,
और दूसरी तुम समझ नही पाये।

भीड मे थी, ना रो सकी होगी,
मगर यकीन है सुबह तक ना सो सकी होगी,
वो शख्स जिसे समझने मे मुझे उम्र लगी,
बिछड के मुझसे किसी की ना हो सकी होगी.

समझ न सके उन्हें हम,
क्योकि हम प्यार के नशे में चूर थे,
अब समझ में आया जिसपे हम जान लुटाते थे,
वो दिल तोड़ने के लिए मशहूर थे.

सांस थम जाती है पर जान नही जाती,
दर्द होता है पर आवाज नहीं आती,
अजीब लोग हैं इस जमाने में ए दोस्त,
कोई भूल नही पाता और किसी को याद नही आती।

छोड़ गए हमको वो अकेले ही राहों में,
चल दिए रहने वो औरों की पनाहों में,
शायद मेरी चाहत उन्हें रास नहीं आई,
तभी तो सिमट गए वो गैर की बाहों में।

जिसकी गलतियों को भुला कर मैने
हर बार रिश्ता निभाया है,
उसी ने मुझे हर बार,
फालतू होने का एहसास दिलाया है।

जिसकी मोहब्बत में मरने
को भी राजी थे हम,
आज उसकी बेवफाई ने हमें
जीना सीखा दिया.!

बस मेरी मोहब्बत ही समझ नही आई उसे,
बाकी मेरी हर गलती का हिसाब रखा उसने।

जल्दी टूटने वाले नही थे हम,
बस कोई अपना बना कर तोड़ गया !!

आहटों में ढूंढते थे,
जिसे वो दफ्न मेरी यादों में है अब.!
Breakup Shayari in Hindi

झूठी मोहब्बत वफ़ा के वादे,
साथ निभाने की कसमे,
कितना कुछ करते है लोग,
सिर्फ वक्त गुजारने के लिए.!

वह मिले हमको कहानी बनकर,
दिल में रहे प्यार की निशानी बनकर,
हम जिन्हे बसा लेते है आँखों के अंदर,
वह बाहर निकल जाते है पानी बनकर.

नादान है दिल मेरा
कैसे समझाऊं की
तु जिसे खोना नहीं चाहता,
वो तेरा होना नहीं चाहता।

प्यार किया तो बदनाम हो गए,
चर्चे हमारे सर ए आम हो गए,
ज़ालिम ने दिल भी उसी वक़्त तोडा,
जब हम उसके प्यार के गुलाम हो गए।

हमने वक़्त से बहुत वफ़ा की,
लेकिन वक़्त हमसे बेवफाई कर गया,
कुछ तो हमारा नसीब बुरा था,
कुछ उनका हमसे जी भर गया।

गुजारिश हमारी वह मान न सके,
मज़बूरी हमारी वह जान न सके,
कहते हैं मरने के बाद भी याद रखेंगे,
पर जीते जी वो हमें पहचान न सके।

कहानी अच्छी थी मगर
अधूरी रह गई,
इतनी मोहब्बत के बाद भी
दूरी रह गई !!

गजब का प्यार था उसकी
उदास आँखों में,
महसूस तक ना होने दिया की,
वो बिछड़ने वाला है।

खुशनसीब हैं वो लोग
जो डर गये,
हम ने इश्क किया,
और दर्द से भर गये.!!

आज टूटता एक तारा देखा
बिल्कुल मेरे जैसा था,
चांद को कोई फर्क नही पड़ा
बिल्कुल तेरे जैसा था।
ब्रेकअप शायरी हिंदी में
दिल को न जाने क्यों तोड़ा उसने,
बिच राह में ही साथ छोड़ा उसने,
जब ऐसे ही जाना था उनको,
तो फिर ये रिश्ता क्यों जोड़ा उसने।
बिखरे हुए रिश्ते की कीमत ही क्या,
जब तोड़नेवाला ही न जानता हो,
बेवफा से प्यार की उम्मीद ही क्या,
जब वो निभाना ही न जानता हो।
सारी-सारी रात ना सोये हम,
रातों को उठ उठ के खूब रोये हम,
बस इक बार मेरा कसूर बता दे,
इतना प्यार करके भी क्यूँ ना तेरे हुए हम।
ना वो सपना देखो जो टूट जाये,
ना वो हाथ थामो जो छूट जाये,
मत आने दो किसी को इतना करीब की,
उसके दूर जाने से इंसान खुद से रूठ जाये.!
किसी से कोई शिकायत नही है,
हम खुद मानते हैं हम किसी के
लायक नही हैं।
कितनी आसानी से कह दिया तुमने,
की बस अब तुम मुझे भूल जाओ,
साफ साफ लफ्जो मे कह दिया होता,
की बहुत जी लिये अब तुम मर जाओ।
किसी को क्या बताये की
कितने मजबूर है हम..!!
चाहा था सिर्फ एक तुमको और
अब तुम से ही दूर है हम।
मोहब्बत ने आज हमको रुला दिया,
जिस पर मरते रहे उसी ने भुला दिया,
हम तो उनकी याद में आंसू पीते गए,
एक दिन उसने आंसुओं में भी जहर मिला दिया।
मोहब्बत से रिहा होना ज़रूरी हो गया है,
मेरा तुझसे जुदा होना ज़रूरी हो गया है,
वफ़ा के तजुर्बे करते हुए तो उम्र गुजरी,
ज़रा सा बेवफा होना ज़रूरी हो गया है।
तेरा हाथ पकड़ कर तुझे रोक लेते,
अगर तुम पर थोड़ा सा जोर होता मेरा,
ना रोते हम यूं तेरे लिए,
अगर हमारी जिंदगी में कोई और होता।
Breakup Shayari Status
जिसे टूटकर चाहा,
उसे ने छोड़ दिया बेहिसाब ।
अब कोई पूछता है दिल का हाल,
तो हंसकर कहते हैं, सब ख्वाब था जनाब।।
जब कोई किसी का साथ छोड़ता है,
तो सिर्फ आंखें नहीं दिल भी रोता है !
जल्दी टूटने वाले नहीं थे हम,
बस कोई अपना बनाकर तोड़ गया..!
पता तो मुझे भी था कि
लोग बदल जाते हैं,
पर मैंने तुम्हें उन लोगों
में कभी गिना ही नहीं था !
कसूर ना तेरा था कसूर ना मेरा था !
कसूर तो हमारी तकदीर का था,
जिसने हमें मिलवाया मगर मिलाया नहीं !
ये मोहब्बत के हादसे अक्सर
दिलों को तोड़ देते हैं,
तुम मंजिल की बात करते हो
लोग राहों में ही साथ छोड़ देते हैं !
बिछड़ने की इतनी जल्दी थी उसे
ख़ुद को छोड़ गया आधा मुझ में.!
तुम्हारी याद में जैसे हम रोते हैं,
वैसे तो आजकल के लोग गहरी नींद में सोते हैं!
मेरी जान एक बात हमेशा याद रखना,
तुम नहीं तो कोई और भी नहीं!
खामोशी और उदासी भारी एक शाम आयेगी,
मेरी तस्वीर रख लेना तुम्हारे काम आएगी!
Sad Breakup Shayari
सोचता रहा ये रातभर करवट बदल बदल कर,
जानें वो क्यों बदल गया मुझको इतना बदल कर!
ब्रेकअप तो तेरा एक बहाना था पगली,
सच तो यह है तेरा दिल भर गया था मुझसे!
जल्दी टूटने वालों में से नहीं थे हम,
बस कोई अपना बना कर तोड़ दिया!
सोचा नहीं था जिंदगी में ऐसे भी फसाने होंगे,
रोना भी जरूरी होगा और आंसू भी छिपाने होंगे!
मुझे छोड़कर तुम आजाद तो हो जाओगे,
पर क्या मेरे बिना तुम खुश रह पाओगे !
मनाया नहीं गया मुझसे इस बार,
उसकी नाराज़गी में आबाद कोई और था!
गम में जिंदगी कैसे जीते हैं सिखा दिया है उसने,
क्योंकि बेवफा को जो अपना बना लिया हमने !
ब्रेकअप तो अफेयर में होता है,
प्रेम में तो बिछड़ने के बाद भी प्रेम ही होता है!
कल क्या खूब इश्क़ से इन्तकाम लिया मैंने,
कागज़ पर लिखा इश्क़ और उसे जला दिया!
जो नजर से गुजर जाया करते हैं वो,
सितारे अक्सर टूट जाया करते हैं!